हरियाणा , टैकनोलजी | PUBLISHED BY: MANOJ THAYAT | PUBLISHED ON: 18 JUN, 2022
हरियाणा की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 800 इलेक्ट्रिक बसें
फरीदाबाद | हरियाणा की मनोहर सरकार प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जल्द ही सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाने की तैयारी में हैं। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की एक बड़ी खेप को शामिल करने की तैयारी सरकार कई महीने पहले से ही कर रही हैं। प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के चालन को लेकर परिवहन मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा आज विदेश की यात्रा से भारत लौटे। परिवहन मंत्री नॉर्वे में आयोजित 35 वीं इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी में शामिल होने गए थे। जहां मूलचंद शर्मा ने अपनी प्रतिनिधिमंडल के साथ इलेक्ट्रिक वालों का बारीकी से जांच पड़ताल और अवलोकन किया। अपनी भारत वापसी के मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। एनसीआर में पॉल्यूशन कम करने के लिए दिल्ली से सटे हरियाणा के इलाकों में 800 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।
परिवहन मंत्री बोले- इलेक्ट्रिक वाहन बेहतर विकल्प
मूलचंद शर्मा ने कहा कि नार्वे देश में अपना पेट्रोल और डीजल होने के बावजूद भी पॉल्यूशन फ्री रखने के लिए ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाते हैं। इसलिए एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक वाहन एक बेहतर विकल्प है। इसे देखते हुए हरियाणा के एनसीआर वाले शहरों में जल्द ही 800 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी।