उत्तर प्रदेश , देश | PUBLISHED BY: ANUPMA RAJ | PUBLISHED ON: 22 JAN, 2022
UP Assembly Election: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि अखिलेश यादव करहल से चुनाव लडेंगे। बता दे कि अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बताया था कि अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। साथ ही पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। उन्होंने शनिवार को कहा कि चुनाव के मद्देनज़र जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं। जिसमें 300 यूनिट मुफ़्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ़्त बिजली दी है. हमारी पार्टी 22 लाख नौजवानों को रोजगार भी देगी। इससे पहले जब समाजवादी पार्टी ने बच्चों को लैपटॉप दिए थे।
दरअसल करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का सात बार कब्जा रहा है। बता दे कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बावजूद सपा उम्मीदवार सोबरन यादव को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम शाक्य को 38 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। करीब 20 साल पहले 2002 में आखिरी बार भाजपा इस सीट से जीती थी। उस वक्त सोबरन यादव भाजपा के उम्मीदवार थे।