देश , हरियाणा , दिल्ली , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , राजस्थान , पंजाब , बिहार | PUBLISHED BY: MANOJ THAYAT | PUBLISHED ON: 27 JUN, 2022
अगले महीने जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays in July 2022: कुछ ही दिनों बाद जून का महीना खत्म होने वाला है और अगर आप किसी काम के लिए अगले महीने बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप यह खबर जरुर पढ़ लिजिए। वरना कही ऐसा ना हो कि आप बैंक गए और छुट्टी होने के कारण आपका काम ही नहीं हो सके। रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जून 2022 के महीने में होने वाली छुट्टियों की सूची जारी की गई हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आगामी जून महीने में देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। हांलाकि पूरे देश में एक ही साथ छुट्टी नहीं होगी क्योंकि आरबीआई राज्यों के त्योहारों और स्थानीय आधार पर सूची तैयार करता है। साथ ही लिस्ट में जूलाई महीने के शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल की गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक देश के सभी बैंकों के लिए नीतियां और छुट्टियां तय करने का काम करता है।
जुलाई 2022 के महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट
1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद
3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद
9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)
10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद
14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद
16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद
17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद
31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)