स्वास्थ्य | PUBLISHED BY: ANUPMA-RAJ | PUBLISHED ON: 26 JAN, 2022
अमरूद खाने के फायदे
Guava Benefits: अमरूद का रोजाना सेवन करने से शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। क्योंकि अमरूद में अमरूद में मुख्य रूप से एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी (Antioxidants and Vitamin C ) जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते है। इन्हीं औषधीय गुण के चलते इसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। तो आइए जानते है रोजाना अमरूद खाने के फायदे।
रोजाना अमरूद खाने के ये हैं फायदे
डायबिटीज में मिलता है बहुत फायदा
डायबिटीज में अमरूद खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि अमरूद में फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स जैसे तत्त्व पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने में सहायक होते हैं। यदि आपको डायबिटीज जैसी समस्या है, तो आप अमरूद का नियमित रूप से सेवन करें। यह जल्द ही आपको इस बीमारी से राहत दिलाएगा।
कब्ज की समस्या में राहत
कब्ज की समस्या में अमरूद का सेवन मददगार साबित होता है। क्यूंकि अमरूद में पाई जाने वाली विटामिन – सी की अधिक मात्रा पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवने से पेट से सम्बंधित रोग जैस कब्ज, गैस, बवासीर, एसिडिटी अदि बीमारियों का इलाज होता है।
बढ़ती उम्र को रोकने में मददगार
अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट गुण (Antioxidant Properties) पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को रकने में सहायक होते हैं। इसके अलावा चेहरे पर होने वाले झुर्रियां, दाग- धब्बे, आँखों के नीचे काले घेरे को सही करने में बहुत सहायक होते हैं। यदि आपको अपने चेहरे को सुन्दर और जवां रखना हैं, तो आप अमरूद का सेवन नियमित रूप से करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायी साबित होगा।
दातों के दर्द में राहत
दातों में अक्सर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको अमरूद के पत्तों को नियमित रूप से चबाना चाहिए। इससे आपको दातों की समस्या से निजात मिलेगी। बता दें कि अमरूद के पत्तों में फ्लेवोनॉइड्स (Flavonoids) और एंटी-इनफ्लेमेटरी (Anti-Inflammatory) तत्व होते हैं, जो दातों में होने वाली बीमारियों से बचाव करते हैं।