देश , बिहार , शिक्षा | PUBLISHED BY: ANUPAMA | PUBLISHED ON: 27 JUN, 2022
बिहार के इन 32 स्कूलों में होगा वोकेशनल सब्जेक्ट को पढ़ाई
बिहार बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला बिहार के इन 32 स्कूलों में होगा। इसमें हर स्कूल में दो-दो ट्रेड की पढ़ाई होगी। हर ट्रेड में 25 सीटें अनिवार्य किया गया है। अब इन स्कूलों में नामांकन लेने वाले विज्ञान, कला या वाणिज्य संकाय के छात्रों को छठे विषय के तौर एक ट्रेड लेना अनिवार्य होगा। बिहार बोर्ड की मानें तो अभी राज्यभर के 90 स्कूलों में व्यावसायिक ट्रेड की पढ़ाई होती है। इसमें 90 स्कूलों में तीन-तीन ट्रेड में 25-25 सीटें हैं। सबसे ज्यादा पटना जिले में 13 स्कूल हैं। इसके अलावा नालंदा सीवान-सासाराम में तीन, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में पांच, दरभंगा में चार, सारण, भोजपुर और कटिहार में दो-दोन स्कूल शामिल हैं।
बता दे कि पहली बार बोर्ड ने वोकेशनल कोर्स के स्कूल और कॉलेजों की सूची अलग से जारी की है। इस बार सभी कोर्स मिलाकर 69 सौ सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। अभी तक पांच हजार सीटें ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए थी। लेकिन अब इसकी सीटें बढ़ा दी गई है। छात्रों को छठे विषय के तौर एक ट्रेड लेना अनिवार्य होगा। बिहार बोर्ड के इस कदम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल विकास की योजना को बल मिलेगा।