रोहतक | PUBLISHED BY: GARIMA-TIMES | PUBLISHED ON: 13 MAY, 2022
जेएलएन नहर में गली-सड़ी अवस्था में मिला शव
रोहतक। जेएलएन नहर में गली-सड़ी अवस्था में शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि, शव 45 वर्ष के करीब का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
गुरुवार दोपहर राहगीरों ने जेएलएन नहर में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकला। बेहद ही गली-सड़ी अवस्था में मिला। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर एकत्रित लोगों से शव की पहचान कराई, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका।
शव रोहतक के आस पास के गांव से भी हो सकता है। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि अधेड़ की हत्या कर के शव नहर में डंप कर दिया गया हो। ऐसा भी सम्भव है कि कहीं पीछे से शव बह कर रोहतक पहुँच गया हो। पुलिस हर सम्भव विषयो पर नजर रख रही है।
आईएमटी थाना एसएचओ कैलाश चंद ने बताया कि शव की पहचान के लिए जिले के अलावा सीमावर्ती में पुलिस को जानकारी दे रही है।