देश | PUBLISHED BY: MK-PRAMOD | PUBLISHED ON: 16 JUN, 2022
CBI: दिल्ली। सीबीआई ने एक निजी कंपनी, उसके प्रमोटर व इसके डायरेक्टर के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। आरोप है कि इस कंपनी ने पीएनबी की नेतृत्व वाली 12 बैंकों के कंसोर्टियम को 2040.63 का चूना लगाया।
सीबीआई ने नई दिल्ली की उक्त कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और जांच के क्रम में पाया कि ग्रेटर कैलाश एनक्लेव-1 स्थित पंजीकृत ऑफिस व इसकी नोएडा, रुड़की और मुंबई स्थित अपनी यूनिटों में होम फर्निशिंग आइटम्स बनाती थी। कंपनी खाते में 2008-2013 के दौरान हेराफेरी करके बैंकों से भारी भड़कम राशि कर्ज लिया और बाद लॉस दिखा दिया। इसके तहत कंपनी कुछ पार्टी के साथ ट्रांजेक्शन की बात अपने अकाउंट रजिस्टर में दिखाई और बैंक के पैसे को हड़प गई। मामले में कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान जारी है।