हरियाणा , शिक्षा | PUBLISHED BY: SAHIL | PUBLISHED ON: 03 JUL, 2022
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा पका हुआ खाना
Mid Day Mill: हरियाणा की मनोहर सरकार लोगों के हित के लिए आए दिन कुछ जरूरी फैसले लेती है। अब प्रदेश सरकार ने बच्चों के हित के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस निर्णय से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रदेशभर के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में मिड डे मील की सेवाओं को एक बार फिर शुरू किया जाएगा।
हरियाणा में तकरीबन डेढ़ साल के बाद मिड डे मील की सुविधा एक बार फिर से शुरू होने वाली हैं। बता दें कि अब बच्चों को सूखा राशन देने की बजाय पका पकाया खाना दिया जाएगा। सरकार की ओर से स्कूल प्रशासन को इस संदर्भ में जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों को सरकार की ओर से जारी निर्देश में बच्चों को पका पकाया खाना देने के संदर्भ में ढ़ील न बरतने की अपील की गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश सरकार ने बच्चों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए फिर से मिड डे मील सेवाओं को शुरू कर दिया है। दरअसल अब बच्चों को 1 जुलाई से सूखे राशन की जगह पका हुआ खाना दिया जाएगा। जिससे बच्चों को पका हुआ भरपेट खाना स्कूल में मिल पाएगा। गौरतलब है कि अभी तक बच्चों को सूखा खाना दिया जा रहा था। लेकिन इस सुविधा के शुरू होने से सरकारी स्कूल के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।