हरियाणा , शिक्षा रोहतक , भिवानी , | PUBLISHED BY: SAHIL | PUBLISHED ON: 17 JUN, 2022
दसवीं कक्षा का रिजल्ट
Live Update: Haryana Board 10th Result Out, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के कुल 73.18% स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। कुछ देर बाद मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा। भिवानी के ईसार्वल पब्लिक स्कूल की अमीषा ने 499 नंबरों के साथ बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है।
गौरतलब है कि इसके बाद दूसरे स्थान पर 3 लड़कियां हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर एक लड़के समेत कुल 5 स्टूडेंट्स हैं।
बता दें कि टॉप 3 की पोजीशन पर कुल 9 स्टूडेंट है इसमें से केवल एक लड़का है और बाकी सभी लड़कियां हैं।
हरियाणा की लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में टॉप पोजीशन पर अपनी जगह बनाई है। नीचे देखें बोर्ड के टॉपर्स की लिस्ट।
रिजल्ट चेक करने का लिंक हुआ एक्टिव
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जल्दी bseh.org.in पर विजिट कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।