हरियाणा , दिल्ली , पंजाब | PUBLISHED BY: SAHIL | PUBLISHED ON: 14 MAY, 2022
हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों में जानिए कब होगी बारिश
Weather Update: चंडीगढ़ | बढ़ती गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई तक उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ प्रदेशों में लू के हालात देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर भारत के आसपास के इलाकों में आज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद इन प्रदेशों में तापमान नीचे गिरेगा और लू लोगों को राहत मिलेगी। विभाग के पूर्वानुमान की माने तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में लू रविवार को भी जारी रहेगी। इन इलाकों में शनिवार को 40 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। वहीं भारतीय मौसम विभाग में मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रविवार को मौसम गर्म रहेगा। साथ ही इन इलाकों में लू के चलने की भी संभावना है। आईएमडी ने 17 मई तक तमिलनाडु के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।