Viral khabar , देश , दुनिया , हरियाणा , दिल्ली | PUBLISHED BY: SAHIL | PUBLISHED ON: 19 MAY, 2022
महिला ने एक ही बच्चे को 2 बार दिया जन्म
Viral News: हर एक मां के लिए बच्चे को जन्म देना एक सबसे ज्यादा खुशी का पल होता है। इन दिनों बच्चे के जन्म का एक अनोखा मामला सामने आया है। कुछ प्रेगनेंसीज में इतनी कॉम्प्लीकेशन होती हैं कि मां को काफी कुछ सहना पड़ता है। ऐसा ही जैडेन ऐश्लिया नाम की मां के साथ भी हुआ है। दरअसल इस मां ने अपने बेटे को 9 महीने की प्रेगनेंसी में एक नहीं बल्कि 2-2 बार जन्म देने का दर्द सहन किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि जैडेन ऐश्लिया ने अपनी इस अजीबोगरीब कहानी को टिक टॉक के जरिए साझा किया है। उन्होंने खुद जानकारी दी कि ग्रुप में रहने के दौरान उनके बेटे को कुछ ऐसी प्रॉब्लम थी। डॉक्टर जिसके ठीक होने में तमाम अड़चनें बता रहे थे। ऐसे में एक मां होने के कारण ऐश्लिया अपने बेटे को यूं ही नहीं छोड़ सकती थी। इसलिए उन्होंने अपनी जान को दांव पर लगाकर बच्चे को 11 हफ्तों के अंदर दो बार जन्म दिया।
जाने क्यों दिया बच्चे को 2 बार जन्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे की मां ने टिकटॉक पर जानकारी दी कि महिला ने बच्चे को पेट से बाहर निकाल कर एक बार उसे 11 महीने के लिए गर्भ में रखा। बता दें कि बच्चे को 19 हफ्ते की प्रेगनेंसी के बाद स्पाइना बिफिडा नाम का डिसऑर्डर निकला था। बता दें कि पहले तो डॉक्टरों को कोई उम्मीद नहीं थी और वे बच्चे के ब्रेन डेड होने की आशंका जता रहे थे। हालांकि बाद में कुछ और डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद यह तरीका पता चला। जिसके जरिए डॉक्टरों ने सिजेरियन सेक्शन से बच्चे को बाहर निकाला और अपने मुताबिक बच्चे की पीठ की दिक्कत फिक्स करने के बाद उसे वापस से गर्भ में डाल दिया।