देश , दुनिया , व्यापार | PUBLISHED BY: ANUPAMA | PUBLISHED ON: 20 MAY, 2022
कम होंगे खाने के तेल के दाम
आम जनता को जल्द ही महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के निर्यात (Palm Oil Export) पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया है। इंडोनेशिया सोमवार यानी 23 मई 2022 से पाम तेल के एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटा देगा। दरअसल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि पाम तेल के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध की वजह से कीमतों में आई बढ़ोतरी के बाद ग्लोबल वनस्पति तेल बाजार पर दबाव से राहत मिलेगी।
बता दे कि विडोडो ने कहा कि, 'खाना पकाने के तेल की आपूर्ति के आधार पर और पाम तेल उद्योग में 17 मिलियन लोगों (किसान और अन्य वर्कर्स) के मद्देनजर मैंने फैसला किया है कि खाना पकाने के तेल का निर्यात 23 मई से फिर से शुरू होगा। पिछले महीने इंडोनेशिया ने घरेलू कमी को देखते हुए बैन लगाया था। इस तेल का इस्तेमाल चॉकलेट स्प्रेड से लेकर कॉस्मेटिक्स तक के प्रोडक्ट्स में किया जाता है। पाम तेल का सबसे बड़ा उत्पादक इंडोनेशिया है।