दुनिया , देश , रोज़गार , हरियाणा , दिल्ली | PUBLISHED BY: SAHIL | PUBLISHED ON: 16 MAY, 2022
ये कंपनी अपने कर्मचारियों को देती है गोल्ड में सैलरी
Salary in Gold: ज्यादातर सभी लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं। क्योंकि सोना अक्सर लोगों को मुनाफा देता है। यदि आपको सैलरी के रूप में भी सोना मिले तो सोचिए कैसा होगा। आप सोच रहे होंगे कि सैलरी के रूप में सोना कैसे मिल सकता है। दरअसल लंदन की एक कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी में सोना देती है। बता दें कि लंदन स्थित एक कंपनी के सीईओ कैमरन पैरी ने अपने कर्मचारियों को कैश के बजाय सोने में वेतन देने का निर्णय लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल अभी कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को सैलरी के तौर पर गोल्ड दिया जा रहा है। जल्द ही इसे सभी कर्मचारियों पर लागू किए जाने की तैयारी है। लंदन के लोकल बिजनेस न्यूज़ पेपर सिटी एएम ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी कि फाइनेंस सर्विस उपलब्ध करवाने वाली कंपनी ने अपने कर्मचारियों को गोल्ड में सैलरी देने का निर्णय लिया है। वहीं कंपनी के सीईओ कैमरन पैरी ने कंपनी के कुछ शीर्ष अधिकारियों के साथ इसका प्रयोग कर लिया है।
उन्होंने कहा कि जहां पाउंड की वैल्यू गिर रही है। वहीं सोना अच्छा रिटर्न भी दे रहा है। हालांकि इस कंपनी के पास बहुत अधिक कर्मचारी नहीं है। लेकिन सैलरी के तौर पर गोल्ड देना अपने आप में एक पहला मामला सामने आया है। कंपनी ने जल्दी अपने सभी 20 कर्मचारियों को सैलरी के तौर पर सोना देने की तैयारी कर ली है। कंपनी के सीईओ पैरी भी अपनी सैलरी गोल्ड में ही ले रहे हैं।