हरियाणा , शिक्षा | PUBLISHED BY: MANOJ THAYAT | PUBLISHED ON: 01 JUL, 2022
हरियाणा में आज से खुलेंगे स्कूल
Haryana School Reopen: चडीगढ़ | एक महीने की गर्मी के छुट्टियां खत्म होने के बाद आज 1 जुलाई से हरियाणा के सभी स्कूल एक बार फिर से खुलने जा रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के स्कूलों में इस साल अप्रैल-जून के महीने में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। लेकिन बीते दिन ही हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के खुलने और बंद होने का नया शेड्यूल जारी किया है।
हरियाणा विधालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 1 जुलाई के हरियाणा के स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। यह समय विधार्थियों और अध्यापकों के लिए समान ही होगा। जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले हरियाणा के स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहता था।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 1 जुलाई, 2022 से #हरियाणा में विद्यालयों का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।#Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/eY2Lk07Dby
— DPR Haryana (@DiprHaryana) June 29, 2022
स्कूलों में बच्चों को मिलेगा पका भोजन
कोरोना महामारी के बाद से ही हरियाणा के स्कूलों में बच्चों को मिड डे मिल नही मिल रहा था। इसके बदले में बच्चों के घरों में सूखा राशन पहुंचाया गया। लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई से ही स्कूल में बच्चों को मिड डे मिड एक बार फिर से मिलना शुरु हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारियां भी कर ली हैं।