Viral khabar , देश , दिल्ली , हरियाणा | PUBLISHED BY: SAHIL | PUBLISHED ON: 08 JUN, 2022
लड़की को इंस्टाग्राम Reel वीडियो बनाते देख सांड हुआ बेकाबू
Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर रील बनाने का काफी ज्यादा प्रचलन हो गया है। रील बनाने के लिए इंस्टाग्राम का युवाओं एवं सभी उम्र के लोगों द्वारा काफी ज्यादा प्रयोग किया जाता है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि वर्तमान समय में भी रील लोगों के लिए विशेषकर युवाओं के लिए एक ऐसी लत बन गई है जिसे छुड़वाना काफी मुश्किल है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही वीडियो में एक ऐसी घटना घटित होती है। जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जींस और ब्लैक टॉप पहने एक लड़की इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के लिए डांस करती हैं। उसी दौरान एक सांड वहा पर खड़ा होता है। जिसके बाद जो हुआ उसे देख कर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि ऐसा होने वाला था। दरअसल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि लड़की पहले तो सांड के सामने पोज देती है। फिर एकदम से डांस करना शुरु करती है। तभी सांड को लड़की का डांस पसंद नहीं आता है।
इस वीडियो को देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि यह तो होना ही था। दरअसल सांड के सामने डांस करने से सांड आप पर जरूर भड़केगा। वायरल वीडियो में भी ऐसा ही हुआ जब लड़की सांड के सामने डांस कर रही थी तो सांड उस पर भड़क गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा एंजॉय भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।