मनोरंजन | PUBLISHED BY: ANUPMA-RAJ | PUBLISHED ON: 26 JAN, 2022
नागिन 6 स्टार कास्ट रिवील
कलर्स टीवी का पॉपुलर टीवी शो नागिन ( Naagin) अपनी नई कहानी के साथ फिर से दस्तक देने जा रहा है। नागिन 6 (Naagin 6) को लेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी टीम तैयारियों में लगी हुई है। अब नागिन 6 के स्टार कास्ट की लिस्ट भी लगभग बाहर आ चुकी है। नागिन 6 में शहीर शेख (Shaheer Sheikh) के अलावा तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) नजर आने वाली हैं। जो फिलहाल अभी बिगबॉस के घर में हैं। हालांकि शहीर शेख नागिन 6 में कैमियो रोल में नजर आएंगे।
नागिन 6 के स्टार कास्ट में बाकी स्टार्स का भी नाम बाहर आ गया है। नागिन 6 में 4 साल बाद कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholkia) छोटे परदे पर वापसी करने जा रही हैं। वहीं मेल लीड रोल के लिए ईशान सहगल (Ieshan Sehgal) का नाम फाइनल होने वाला था लेकिन अब ईशान की जगह सिद्धांत गुप्ता (Sidhant Gupta) नजर आएंगे। सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) और कुछ एपिसोड के लिए मोनी रॉय (Moni Roy) भी नजर आएंगी। साथ ही सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) भी नजर आएंगे।