देश , दिल्ली , उत्तर प्रदेश | PUBLISHED BY: SAHIL | PUBLISHED ON: 02 JUL, 2022
दिल्ली समेत इन राज्यों में आज भी होगी झमाझम बारिश
Weather Forecast: नई दिल्ली | देश के तकरीबन सभी राज्यों में मॉनसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में बीते दिन जुलाई महीने के पहले दिन ही जबरदस्त बारिश हुई। वेदर रिपोर्ट के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली समेत हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
दिल्ली में आज यानी 2 जुलाई के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में आज से लेकर 7 जुलाई तक रोजाना बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का भी कहना है कि दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। वही 6 और 7 जुलाई को दिल्ली में काफी तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। वहीं, जिन इलाकों में अब तक बारिश नहीं हुई थी। वहां भी मॉनसून की एंट्री अगले कुछ दिनों में होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आज बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। हरियाणा की बात करें तो आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। बीते दिन भी हरियाणा में तेज बारिश दर्ज की गई थी। जिससे सड़कों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई थी।