रोहतक | PUBLISHED BY: GARIMA-TIMES | PUBLISHED ON: 26 JAN, 2022
सांकेतिक चित्र
रोहतक। रोहतक में आये दिन लापता हो रही युवतियां चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में दो युवतियां लापता हो गई है। पुलिस के मुताबिक खंड के गांव के व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दो लड़की हैं। बड़ी लड़की 12वीं पास है, जिसकी उम्र साढ़े 18 साल है। रात को करीब एक बजे लड़की बिना बताए चली गई। घर के अंदर से कुछ नकदी व जेवरात भी ले गई। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया तो गांव का युवक उसी दिन से लापता है। उसे शक है कि युवक उसकी बेटी को शादी की नियत से बहकाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी लापता हुई युवती के मामले में मां ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी भिवानी जिले के एक गांव में हुई थी। ससुराल वालों से विवाद के चलते वह उसके पास ही रही थी। कुछ दिन पहले घर से चली गई, लेकिन अकेले दिन मिल गई थी। इस कारण अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज एफआईआर रद्द करवाई थी। अब 24 जनवरी को दोबारा घर से चली गई। उसे अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिल रही है। घर के अंदर भगवान के मंदिर में एक कागज लिखा मिला है। उसने लिखा है कि अपनी मर्जी से जा रही हूं। नीचे अपने हस्ताक्षर किए हुए हैं। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजू सिंधु ने बताया कि लड़की की अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। मोबाइल नंबर न होने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है।
बता दें रोहतक में एक सप्ताह में कई युवतियां गायब हो चुकी हैं जिनकी अभी कोई खबर नहीं है। इससे पहले आईएमटी थाने के अंतर्गत एक गांव से बहन के घर रह रही युवती लापता हो गई थी। उसकी बहन ने लिखित शिकायत दी थी, जिसका अभी तक सुराग नहीं है। उसकी बहन ने शिकायत दी थी कि पिछले साल अक्तूबर माह में उसकी छोटी बहन का तलाक हो गया था। वह बहन की सहमति से अपने घर ले आई। वह अपने जीजा के साथ सहमति संबंधों में रह रही थी, लेकिन अब घर छोड़कर चली गई।
उधर, दिल्ली से अपने भाई के साथ ससुराल आ रही एक युवती सांपला के पास लापता हो गई थी। वहीँ दो दिन पहले सांपला क्षेत्र से अपने भाई के साथ एक युवती लापता हो गई थी। वह अपने मायके नजफगढ़ से रोहतक अपनी ससुराल आ रही थी। पति के साथ उसकी सांपला में बात हुई थी लेकिन उसके बाद दोनों का मोबाईल स्विच ऑफ़ हो गया था।