देश , पंजाब | PUBLISHED BY: ALKA | PUBLISHED ON: 14 MAY, 2022
हरभजन सिंह ईटीओ
पंजाब : राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) के होशियारपुर के निगरान इंजीनियर वरिंदर कुमार के ऊपर कार्रवाई की गई है। उसके ऊपर ठेकेदार से रिश्वत लेने का आरोप है।
रिश्वत की वसूली करते हुए उसका वीडियो मंत्री तक पहुंच गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सस्पेंड कर दिया।
सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ पहले की प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। अब पंजाब सिविल सेवा नियम के तहत उसे सस्पेंड किया गया है।
बटाला के रहने वाले ठेकेदार हरविंदर सिंह ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें उन्होंने वीडियो भी सबूत के तौर पर पेश किया। इसमें कहा कि वरिंदर कुमार ने उनसे रिश्वत ली।
जांच में पता चला कि वरिंदर कुमार ने रिश्वत लिया और सरकारी पद के गलत इस्तेमाल किया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।