हरियाणा , स्वास्थ्य रोहतक , हिसार , सोनीपत , जींद , अंबाला , भिवानी , पानीपत , झज्जर , बहादुरगढ़ , | PUBLISHED BY: MANOJ THAYAT | PUBLISHED ON: 04 JAN, 2022
Today Corona Cases in Haryana: चंडीगढ़ | नए साल 2022 की शुरुआत से ही हरियाणा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. साथ ही नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भी हरियाणा में तेजी से पैर पसार रहा है. रोजाना लगातार बढ़ रहे मामले तीसरी लहर की ओर इशारा कर रहे हैं.
हरियाणा में सोमवार को कोरोना के कुल 793 नए मामले सामने आए. वही राज्य में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के भी 8 मिले. इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना के 3107 और ओमिक्रॉन के 12 एक्टिव केस हो गए हैं. खास तौर पर दिल्ली एनसीआर के अंतर्गत आने वाले हरियाणा के जिलों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम जिले से सामने आ रहे हैं.
किस जिले में मिले कितने नए केस
गुरुग्राम: 460
फरीदाबाद: 110
हिसार: 9
सोनीपत: 11
करनाल: 33
पानीपत: 12
पंचकूला: 35
अंबाला: 41
सिरसा: 1
रोहतक: 17
यमुनानगर: 19
भिवानी: 0
कुरुक्षेत्र: 15
महेंद्रगढ: 3
जींद: 3
रेवाड़ी: 7
झज्जर: 10
फतेहाबाद: 0
कैथल: 6
पलवल: 0
चरखी दादरी: 1
नूंह: 0