हरियाणा , स्वास्थ्य सोनीपत , अंबाला , | PUBLISHED BY: MANOJ THAYAT | PUBLISHED ON: 06 JAN, 2022
Haryana Corona Update: चंडीगढ़ | हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर की आहट सुनाई देने लगी है. रोजाना कोरोना के केसों में दुगनी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज हरियाणा में कोरोना के 2176 केस सामने आए. प्रदेश के लगभग सभी जिलों से अब मामले सामने आ रहे हैं. खास तौर पर गुरुग्राम मैं स्थिति भयावह बनी हुई है.
बुधवार 5 जनवरी को हरियाणा से 2176 केस सामने आए हैं. वहीं, नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के भी 35 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही हरियाणा में कोरोना के कुल 6036 केस हो चुके हैं. 4 जनवरी को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 3.77 प्रतिशत थी जो 5 जनवरी को 5.80 प्रतिशत हो गई. हरियाणा के खास तौर पर गुरुग्राम, सोनीपत, पंचकूला, फरीदाबाद और अंबाला जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.
हरियाणा में तीसरी लहर की दस्तक
तेज गति से बढ़ रहे मामलों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है. स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा ने स्वीकार किया कि कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है. कोविड-19 के नए मामले आने में गुरुग्राम हाट-स्पाट बना हुआ है. गुरुग्राम में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 9.5 प्रतिशत हो गई है.
कहां मिले कितने मरीज
गुरुग्राम: 1178
फरीदाबाद: 259
हिसार: 36
सोनीपत: 131
करनाल: 75
पानीपत: 20
पंचकूला: 171
अंबाला: 124
सिरसा: 5
रोहतक: 24
यमुनानगर: 24
भिवानी: 5
कुरुक्षेत्र: 29
महेंद्रगढ़: 4
जींद: 10
रेवाड़ी: 15
झज्जर: 32
फतेहाबाद: 8
कैथल: 10
पलवल: 7
चरखी दादरी: 2
नुंह: 7 केस