हरियाणा , स्वास्थ्य रोहतक , सोनीपत , जींद , | PUBLISHED BY: MANOJ THAYAT | PUBLISHED ON: 06 JAN, 2022
Haryana Sex Ratio 2022: रोहतक | हरियाणा राज्य के लिंगानुपात के ताजे आंकड़े सामने आए हैं. नवंबर साल 2021 तक के आंकड़ों की रिपोर्ट सामने आई है. जिसके मुताबिक लिंगानुपात के मामले में हरियाणा का रोहतक जिला प्रदेशभर में पहले स्थान पर आया है. रोहतक जिले का लिंगानुपात सबसे अधिक 952 है. जबकि प्रदेश में सबसे खराब हालत सोनीपत जिले की है.
हरियाणा का रोहतक जिला 2020 से लेकर नवंबर 2021 तक के आंकड़ों में 952 लिंगानुपात के साथ प्रदेश भर में अव्वल रहा है. सिरसा व नूंह 925 लिंगानुपात के साथ दूसरे व तीसरे नंबर पर है. वही हरियाणा के सोनीपत जिले का लिंगानुपात प्रदेश के सभी जिलों में सबसे कम है. यहां का लिंगानुपात मात्र 884 है. लिंगानुपात के मामले में जींद जिला चौथे स्थान पर बना हुआ है. जींद का लिंगानुपात 923 है. गौरतलब है कि पिछले दिनों में जींद जिले सेब भ्रूण हत्या की घटनाएं भी सामने आई थी.
नवंबर 2021 तक हरियाणा के जिलों का लिंगानुपात
रोहतक – 952
सिरसा – 925
नूंह – 925
जींद – 923
चरखी दादरी – 922
पंचकूला – 921
हिसार – 920
पानीपत – 918
कुरूक्षेत्र – 916
महेंद्रगढ़ – 912
पलवल – 909
यमुनानगर – 909
गुरूग्राम – 907
करनाल – 905
भिवानी – 903
कैथल – 900
अंबाला – 899
फरीदाबाद – 898
रेवाड़ी – 895
फतेहाबाद – 891
झज्जर – 890
सोनीपत – 884
कुल – 910