झज्जर | PUBLISHED BY: GARIMA TIMES | PUBLISHED ON: 23 JAN, 2021
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में सुबह आग बुझाने के बाद दो श्रमिकों के शव मिले हैं। जिसने भी वो शव देखे उनके कलेजे दहल गए। पुलिस व दमकल विभाग की टीम स्क्रीनिंग में जुटी हुई हैं। बता दें कि बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीन फैक्ट्रियाें में रात को आग लग गई थी। किसानों के आंदोलन के कारण हाईवे पर लगे ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के जमावड़े बीच दमकल की गाड़ियों को पार करने में काफी समय लगा। इस वजह से काफी घंटों तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ कर्मचारी फैक्ट्रियों में फंस हुए थे। इन फैक्ट्रियों में प्लास्टिक के सामान में आग इतनी तेजी से फैली की वहां रह रहे कर्मचारियों ने अपने बच्चों के साथ खिड़कियों के शीशे तोड़ बाहर निकलकर जान बचाई।
देर रात तक आग बुझाने की कवायद जारी रही। शनिवार सुबह आग बुझाने के बाद फैक्ट्रियों में दो श्रमिकों के शव मिले हैं। जिनकी पहचान अमर कुमार और गणेश कुमार के रूप में हुई है। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग के एमआईई दमकल केंद्र की गाड़ियां सबसे पहले मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि इनमें से एक फैक्ट्री में रबड़ वेस्ट का काम होता था, दूसरी फैक्ट्री में गत्ते का काम होता था तथा तीसरी फैक्ट्री में हेलमेट बनते थे। रात तक दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे। लेकिन रबड़ गत्ता व केमिकल होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर रखा था।